फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सैनिकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई

Sun, 08 Oct 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक में सदस्यों ने पिछले सात महीने से जंतर-मंतर में धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों की मांगों पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। धारानौला स्थित कार्यालय में शनिवार को परिषद अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने नगरपालिका से डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग और दवा का छिड़काव करने, लावारिस जानवरों, बंदरों से मुक्ति दिलाने और धारानौला से विकास भवन तक अतिरिक्त सीटी बस संचालित करने की मांग की। बैठक का संचालन सुुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। यहां पीजी गोस्वामी, मोहन चंद्र जोशी, रवि कमल जोशी, विनोद गिरी, शेर सिंह नेगी, प्रकाश सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें