फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ‘हम पर जबरन थोपे गए हैं गोल्डन कार्ड’

Mon, 20 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का नगर पालिका सभागार में अधिवेशन हुआ। इसमें जिले के पेंशनर्स शामिल हुए। उन्होंने गोल्डन कार्ड योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कार्ड उन पर जबरन थोपे गए हैं। इस दौरान पेंशनर्स ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की। अधिवेशन में पेंशनर आनंद सिंह बगड़वाल, बची नाथ साह, गजेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने बगैर राय लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों परगोल्डन कार्ड थोप दिए हैं और उनकी पेंशन से कटौती की गई है। उन्होंने विधानसभा में भी इस मामले को उठाया लेकिन समाधान नहीं हुआ। फिर से वह इस मामले को विधानसभा में उठाते हुए पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कार्यालय की की छत में विभिन्न कर्मचारी, संगठनों के कार्यक्रमों के लिए सभागार बनाने की घोषणा की।
उन्होंने 65 पेंशनर्स को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पेंशनरों को सम्मानित करने की संगठन की परंपरा की सराहना की। उन्होंने और पेंशनर्स ने पालिका की छत में सभागार बनाने की घोषणा करने पर विधायक तिवारी का आभार जताया। यहां मौजूद कोषाधिकारी हेमंत गंगवार ने बताया कि कोषागार आने में असमर्थ पेंशनर्स का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सत्यापन किया जाता है। इस मौके पर कोषागार के वरिष्ठ लेखाकार सुधीर कुमार शर्मा, तहसीलदार बीरेंद्र जोशी, पीसी जोशी, बृजेंद्र नेगी, आनंद नेगी, प्रताप सत्याल, डाॅ. गोकुल रावत, मथुरा दत्त मिश्रा, पूरन साह सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हेम जोशी और संचालन सचिव चंद्रमणि भट्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें