फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर-गिरेछीना सड़क पर खतरे में सफर की मजबूरी

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-गिरेछीना मार्ग बदहाल है। बागेश्वर में हुए उपचुनाव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी इसी रूट से बागेश्वर से सोमेश्वर पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुधारीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक सुधारीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सोमेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग 12 किमी लंबा है। ये सड़क बैगनिया, धूमड़ गांव, चौड़ा, बनौड़ा, भैसड़गांव, भूलगांव, खर्कवाल गांव, आगररौलकुड़ी समेत कई गांवों को जोड़ती है। सड़क पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे सड़क पर तालाब बन जाता है। गड्ढों में रपटने से अब तक कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को भी झटके लगते हैं। इससे बुजुर्ग यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर उप चुनाव में सोमेश्वर के मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सड़क का जल्द सुधारीकरण करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक सुधारीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन दोपहिया वाहन रपट रहे हैैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर बने गड्ढों को जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए।

मनोज सिंह भैसोड़ा, सोमेश्वर



सोमेश्वर-गिरेछीना मार्ग से सफर करना मुश्किल हो रहा है। बारिश में कई बार सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है।

बहादुर सिंह रावत, सोमेश्वर



चार किमी सड़क सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।

आलोक कुमार ओली, सहायक अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें