फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत और सिमकनी एफसी ने जीते मुकाबले

Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी फुटबाल क्लब की ओर से सिमकनी खेल मैदान में आयोजित केएफटी फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच हुए। रानीखेत और सिमकनी एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुमित कनवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच रानीखेत एफसी और गोल्डन बॉयज के मध्य खेला गया। दोनों हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। पेनाल्टी शूट आउट में रानीखेत ने गोल्डन बॉयज को 3-2 के अंतर से परास्त किया। दूसरा मैच सिकमनी एफसी और इमरजेंसी एफसी के मध्य खेला गया जिसमें सिमकनी एफसी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 4-3 से जीत दर्ज की। रेफरी हिमांशु कनवाल और सुमित रहे। इस मौके पर आयोजक मंडल के रजत कनवाल, अरुण कनवाल, हरीश सिंह, राहुल कनवाल, सूरज, सानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें