फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पालिका में शामिल करने की मांग पर संघर्ष समिति ने दिया धरना

Fri, 18 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग पर संघर्ष समिति का बृहस्पतिवार को 154 वें दिन भी धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा की 15 अगस्त को सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की घोषणा होने की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि जब तक रानीखेत के सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका में समायोजित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, भुवन साह, खजान पांडेय, खजान जोशी, किरन साह, जयंत रौतेला, हरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें