फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जूट के बैग तैयार कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Fri, 18 Aug 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) की ओर से सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी में आयोजित 15 दिनी लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जूट बैग तैयार करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में महिलाओं को मोमबत्ती, कुमाऊंनी ऐंपण तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर सशक्त बन सकती हैं। महिलाओं को अपना कौशल बढ़ाकर रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक, नाबार्ड, कार्यदायी संस्था ग्रास सहयोग करेगी। ग्रास के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महिलाओं को प्रमाणपत्र बांटे गए। वहां प्रशिक्षक मुन्नी बोरा, निदेशक भूपेंद्र चौहान, हरीश पाठक, प्रभा कनवाल, कमला भंडारी, गीता जीना, जानकी चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें