फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा डिपो को दो महीने में डेढ़ करोड़ का नुकसान

Fri, 12 Jul 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में चालकों के 25 पद रिक्त होने से आठ बसें दो महीने से वर्कशॉप से बाहर नहीं निकली हैं। डिपो को भी इस अवधि में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा डिपो से देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हरिद्वार, मासी, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन होता है। रिक्त पदों पर चालकों की तैनाती नहीं हुई तो अल्मोड़ा डिपो को आठ बसों का संचालन रोकना पड़ा। निगम को हर रोज 2,70,000 रुपये यानि अब तक 1,62,00000 रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है लेकिन चालकों की तैनाती के प्रयास नहीं हो रहे। संवाद
बोले यात्री
टनकपुर रूट पर बस का संचालन नहीं हो रहा, इससे खासी दिक्कत हो रही है। टैक्सी में ऊंचा किराया देकर सफर करना मजबूरी बन गया है। रोडवेज को बसों के संचालन के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए। -मनोज शर्मा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन में बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन जानकारी मिली कि बेतालघाट की सेवा संचालित नहीं होगी। अब टैक्सी से सफर करना पड़ेगा। निगम को सभी रूटों पर बसों का संचालन करना चाहिए ताकि यात्रियों को भटकना न पड़े। -कुंदन लाल, अल्मोड़ा।

कोट-चालकों के रिक्त पदों की जानकारी निगम मुख्यालय को भेजी है। तैनाती होने से स्थगित सेवाएं संचालित की जाएंगी। चालकों की नियुक्ति निदेशालय स्तर पर ही संभव है। -विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें