फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा का माहौल सुधारा जाएगा

Sun, 26 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने रविवार को ढूंगाधारा रामलीला मैदान पर पुलिस, प्रशासन के साथ बैठक की। इसमें नगर में बढ़ती लूट की घटनाओं और युवाओं में बढ़ती नशे की लत रोकने की मांग की गई। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि नगर का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने कहा कि लूट की घटनाएं बढ़ने से लोगों में खौफ है। उन्होंने पैदल रास्तों पर सीसीटीवी लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। सीओ विमल प्रसाद ने लोगों के सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैठक में कोतवाल अरुण कुमार, मनोज सनवाल, प्रेम प्रकाश जोशी, गीता मेहरा, रणजीत सिंह भंडारी, शेर सिंह भंडारी, गंगाधर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें