फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन वर्षों से बिना शिक्षक अंग्रेजी का ले रहे ज्ञान, अब होगा आंदोलन

Tue, 21 Nov 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जीजीआईसी स्याल्दे में नियुक्ति के तीन साल बाद भी अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बीईओ वंदना रौतेला को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द शिक्षक की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को ज्ञापन दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में तैनात अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक को तीन साल पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अटैच किया गया। ऐसे में विद्यालय में अंग्रेजी का शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पद खाली नहीं होने से अन्य शिक्षक की नियुक्ति भी असंभव है। उन्होंने शिक्षक का संबद्धीकरण खत्म कर उसे मूल विद्यालय वापस भेजने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द शिक्षक की तैनाती नहीं हुई तो वे 30 नवंबर से खंड शिक्षा कार्यालय में धरना शुरू कर तालांबंदी करेंगे। वहां भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार, प्रधान संगठन अध्यक्ष कुंदन लाल, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, एसएमसी अध्यक्ष दिगंबर सिंह, हरीश नैनवाल, दिनेश चंद्र कौटिल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें