फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इस मांग पर दिल्ली में रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसकी रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन


सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष भगवती बिष्ट ने कहा कि विषम परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। वे लंबे समय से 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग कर रही हैं। इस पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की। चेतावनी दी कि दिल्ली में आयोजित रैली में वे अपनी मांगों पर प्रमुखता से उठाएंगीं। वहां लक्ष्मी मेहरा, किरन नेगी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, जया आर्या, सुशीला आगरी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें