रानीखेत (अल्मोड़ा)। नई आबकारी नीति के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने आबकारी नीति वापस नहीं ली तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की बात कह रही है। लाइसेंस लेकर घर पर 50 लीटर तक शराब रखने की छूट देकर शराब को बढ़ावा दे रही है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से साफ लग रहा है कि वह उत्तराखंड को नशा प्रदेश बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस लेकर 50 लीटर तक घर में शराब रखने की अनुमित देना गलत है। उन्होंने सरकार से प्रदेश को नशे से बचाने के लिए इस फैसले को जल्द वापस लेने की मांग की। विरोध जताने वालों में उमेश भट्ट, नेहा साह माहरा, गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, कंचन आर्या, बसंती डोरियाल आदि मौजूद रहे।