फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को दोषमुक्त किया

Sun, 08 Oct 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाबालिग लड़की को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने आरोपी सोनू कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हिसार हरियाणा को दोषमुक्त किया।
विज्ञापन

आरोपी की तरफ से न्यायमित्र अधिवक्ता मनोज पंत ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2022 को नायब तहसीलदार सदर को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी पुत्री सुबह 9.30 बजे घर से लापता हो गई है और वह नाबालिग है। बाद में जांच पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी के घर से पीड़िता को बरामद किया गया। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना अधिकारी ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। अभियोजन की ओर से 12 गवाह न्यायालय में पेश किए गए। न्यायालय ने पत्रावली में मौजूद साक्ष्य और गवाहों का परिशीलन कर आरोपी को दोषमुक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें