फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एलआर साह सड़क पर पांच लाख रुपये से भरेंगे गड्ढे

Wed, 29 May 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण एलआर साह सड़क पर पांच लाख रुपये से गड्ढे भरे जाएंगे। सड़क सुधरने से कसारदेवी, चितई और जागेश्वर धाम को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और दुर्घटना का खतरा कम होगा।
विज्ञापन

नगर से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे को जोड़ने वाली एलआर साह रोड लंबे समय से बदहाल है। दो किमी लंबी इस सड़क पर डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन चुके हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस सड़क से पर्यटक और श्रद्धालु कसारदेवी, चितई और जागेश्वर धाम पहुंचते हैं। सड़क की बदहाली से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि को सड़क पर गड्ढे भरने के लिए पांच लाख रुपये मिले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द पेंच भरान कर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। संवाद
विज्ञापन



एलआर साह सड़क के सुधारीकरण के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू किया जाएगा।

सन्नी कुमार सैनी, जेई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें