फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शौचालय के विवाद में धारानौला में दो पक्षों में मारपीट

Fri, 12 Jan 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शाैचालय सुविधा को लेकर सुलभ शौचालय में तैनात महिला पर्यावरण मित्र और महिला रेस्टोरेंट स्वामी के बीच विवाद हो गया। बहस और धक्कामुक्की के बाद दोनों पुत्र भी मैदान में उतर गए और जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक धारानौला में सुलभ शौचालय के पास एक रेस्टोरेंट संचालक ने अपने यहां शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई है। धारानौला स्टेशन से विभिन्न स्थानों को वाहनों का संचालन होता है, इससे यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में महिला स्वामी बैठी थी। सुलभ शौचालय की महिला पर्यावरण मित्र ने महिला के पास जाकर रेस्टोरेंट में शौचालय सुविधा का विरोध किया। महिला पर्यावरण मित्र का कहना था कि रेस्टोरेंट में निशुल्क शौचालय सुविधा मिलने से उसे नुकसान झेलना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट संचालिका ने इस बात का विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ ही देर में रेस्टोरेंट संचालिका और सुलभ शौचालय संचालिका के पुत्र भी मौके पर पहुंच गए और उनमें भी मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें