फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार बसों का संचालन ठप, एक लाख का नुकसान

Mon, 25 Dec 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में यात्री बस के लिए स्टेशन में भटकते रहे। बस न चलने से निगम को एक लाख रुपये की आर्थिक चपत लगी।
विज्ञापन


सोमवार को रोडवेज की सायंकालीन देहरादून, टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। बस नहीं चलने से शाम के समय अल्मोड़ा से देहरादून और अन्य रूट को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी लमगड़ा और बेतालघाट के लोगों को हुई। इन क्षेत्रों से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज एकमात्र सेवा है लेकिन उसका संचालन ठप रहने से लोगों को टैक्सी में महंगा किराया चुकाकर हल्द्वानी तक सफर करना पड़ा। फिर यहां से दिल्ली की बस से रवाना हुए। इससे बुजुर्ग यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। बसों का संचालन नहीं होने से निगम की आय पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन




चालकों की कमी से बस का संचालन स्थगित रहा जिससे निगम को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। स्थिति से निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है।

राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें