फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप

Fri, 17 Nov 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होते ही गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों ने होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय पहुंचकर खेल प्रमाणपत्र होने के बाद भी इसके अंक नहीं जुड़ने पर आक्रोश जताते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया। वहीं विभाग ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

जिले में होमगार्ड भर्ती का परिणाम जारी होते ही भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दूसरे ही दिन शुक्रवार को दूर-दराज से अभ्यर्थी जिला कमांडेंट होमगार्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अंक निर्धारण को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों का उनसे कम अंक होने के बाद भी चयन कर दिया गया है। कहा कि उन्हें खेल प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी इसके अंक नहीं दिए गए हैं जो गलत है। वहीं जिला कमांडेंट होमगार्ड अधिकारी नितिन काकैरवाल ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती कराई गई है। शासनादेश के तहत खेल प्रमाण पत्रों के अंक दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें