फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झमाझम बारिश से तापमान लुढ़का, ठंड में हुआ इजाफा

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। झमाझम बारिश से जिले में तापमान लुढ़क गया। ठंड बढ़ने पर लोगों को हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा। ठंड के चलते नगर का बाजार शाम को जल्दी सुनसान हो गया। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। अल्मोड़ा में सर्वाधिक 6.6 एमएम और रानीखेत में सबसे कम 1.4 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हुई। शनिवार को दोपहर में झमाझम बारिश होने से तापमान लुढ़क कर नीचे आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड के चलते नगर के लाला बाजार, चौक बजार समेत अन्य बाजारों में शाम होते ही सुनसानी हो गई। इससे दिवाली पर दुकान सजाये व्यापारियों को ग्राहक नहीं आने से नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन



बारिश का आंकड़ा
अल्मोड़ा- 6.6 एमएम
रानीखेत - 1. 5एमएम
द्वाराहाट- 2.4 एमएम
सोमेश्वर- 4 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें