फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों के डीएल होंगे निरस्त

Sun, 05 Nov 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर और जिले में तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने पर हो रहे हादसों को लेकर आखिरकार पुलिस ने सजगता दिखाई है। अब तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले चालकों के डीएल निरस्त होंगे। बगैर हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का गंभीरता से निस्तारण करना होगा। उन्होंने वारंट को शत-प्रतिशत तामील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के सामान की तस्करी को रोकने के लिए गंभीरता दिखानी होगी। इसके लिए होटल, ढाबों में चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों का खौफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब ऐसा करने वालों के डीएम निरस्त होंगे और वाहन सीज किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं भी जानीं और उनके समाधान का भरोसा दिया।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और अन्य पुलिस अधिकारियों को छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए लिंगदोह कमेटी के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि नियम तोड़ने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टीआर वर्मा, कोतवाल अल्मोड़ा अरुण कुमार, कोतवाल रानीखेत हेम चंद्र पंत सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें