फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास लगी सीटी स्कैन तो होगा गर्भवतियों में रेडिएशन का खतरा

Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी आमने-सामने हैं। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि बच्चा वार्ड के ठीक नीचे और अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास सीटी स्कैन मशीन लगाने से बच्चों और गर्भवतियों में रेडिएशन का खतरा होगा। अधिकारी रेडिएशन कम करने के इंतजाम की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई जानी प्रस्तावित है। इसके लिए मीटिंग हॉल में स्थान तैयार किया जा रहा है। मशीन के लिए जगह तैयार होने से पहले ही इसके विरोध के सुर मुखर हुए हैं। विरोध भी खुद स्वास्थ्य कर्मियों ने किया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि मीटिंग हॉल में सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। इसके ठीक नीचे ओपीडी संचालित होती है। यहां पर्ची काउंटर है जहां मरीजों की भीड़ रहती है। मीटिंग हॉल के ठीक ऊपर बच्चों को भर्ती किया जाता है तो इसके बिल्कुल पास में अल्ट्रासाउंड कक्ष है जहां गर्भवतियों की जांच होती है। ऐसे में सीटी स्कैन से गर्भवतियों और बच्चों में रेडिएशन का खतरा होगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग हॉल में सीटी स्कैन लगाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।

रेडिशन कम करने के होंगे इंतजाम
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन लगाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने जहां इसका विरोध करते हुए इसे शिफ्ट करने की मांग की है तो अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं। अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि रेडिएशन से किसी को कोई खतरा नहीं होगा। इसे कम करने के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से पत्र मिला है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जा रही है। रेडिएशन कम करने के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें