फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्याज ने निकाले आंसू, सब्जियां और दाल महंगी होने से बिगड़ा बजट

Fri, 03 Nov 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ते ही सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। प्याज लोगों के आंसू निकाल रहा है तो अन्य सब्जियों के साथ दाल के दाम भी 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है और वे परेशान हैं। 25 रुपये किलो मिलने वाला प्याज दोगुने से भी अधिक कीमत में मिल रहा है। 100 रुपये किलो मिलने वाले मटर की कीमत 120 रुपये किलो पहुंच गई है। सब्जियों के दाम बढ़ने से मटर थाली से गायब होने लगी है।
विज्ञापन



जिले में सब्जियों पर महंगाई बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। प्याज की बढ़ी कीमत लोगों को सबसे अधिक परेशान कर रही है। तीन दिन के भीतर प्याज की कीमत दोगुने से अधिक पहुंच गई है। पूर्व में एक किलो प्याज 25 रुपये में मिल रहा था। अब उसकी कीमत 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 40 में मिल रहा है। लौकी, मटर, करेला सहित अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। अरहर, उड़द, मलका सहित अन्य दालों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
ऐसे में लोग सीमित मात्रा में सब्जी और दाल खरीदने के लिए मजबूर हैं और मनमाफिक सब्जी और दाल उनकी थाली से गायब होने लगी है। नगर की योगिता टम्टा ने बताया कि पहले हर रोज तीन तरह की सब्जी खरीदती थीं और परिवार वालों को भी दाल भी परोसी जाती थी। अब केवल सब्जी या दाल से ही काम चलाना पड़ रहा है। सब्जी व्यापारी मनोज कुमार ने कहा कि कुछ दिनों से सब्जी के दाम बढ़े हैं। इससे लोगों ने इसकी खरीदारी सीमित कर दी है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


सहालग सीजन में सब्जी और महंगी होने का अंदेशा

अल्मोड़ा। सहालग सीजन में सब्जियों के दाम और बढ़ने की आशंका है। 17 दिन बाद सहालग सीजन शुरू होने जा रहा है। शादियों के चलते सब्जियों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सब्जी के दाम में उछाल आ सकता है। सब्जी विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि मंडी से ही सब्जी महंगी आ रही है। ऐसे में वह इसे फुटकर में महंगी बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


सब्जी की कीमत (रुपये प्रति किलो)

सब्जी पहले अब



मटर 100 120



प्याज 25 60



बैगन 60 65



बीन 60 70



शिमला मिर्च 60 65



फूल गोभी 50 55



करेला 40 50



आलू 30 40



लौकी 40 45





दाल की कीमत (रुपये प्रति किलो)
दाल पहले अब
मलका 90 100
अरहर 150 170
उड़द 100 130

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें