फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में सिर्फ 59 प्रतिशत धन खर्च कर सके विभाग

Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला योजना के तहत जिले को मिले धन को खर्च करने में विभागों ने कंजूसी दिखाई है। इस योजना के तहत जिले को लंबे समय पहले 69,19,49,000 रुपये मिले थे। संबंधित विभागों को चालू वित्तीय वर्ष में ही यह राशि शत-प्रतिशत खर्च करनी है लेकिन इनमें से में 32 विभाग सिर्फ 22,45,13,000 रुपये खर्च कर सके। यह कुल लक्ष्य का 59 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले के लोग इस योजना के तहत क्षेत्र के विकास की राह देख रहे हैं। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कार्यालयों में कई प्रस्ताव भेजे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इसमें कंजूसी दिखा रहे हैं। इस कारण लोगों की उम्मीदें जल्द परवान चढ़ती नजर नहीं आ रहीं हैं जबकि डीएम विनीत तोमर समेत कई मंत्री भी विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दे चुके हैं।

बजट खर्च करने में सात विभाग अव्वल
अल्मोड़ा। सात विभागों ने उन्हें मिले बजट को शत-प्रतिशत खर्च किया है। इनमें शामिल माध्यमिक शिक्षा विभाग 154.59, पर्यटन विभाग 110, सामुदायिक विकास विभाग 63.99, सहकारिता विभाग 23, आयुर्वेदिक विभाग 10, होम्योपैथिक विभाग आठ, रेशम विभाग छह लाख रुपये खर्च कर चुका है। संवाद
विज्ञापन


समाज कल्याण, लोनिवि अंतिम 10 कंजूस विभागों में शामिल
अल्मोड़ा। महिला कल्याण, लोनिवि जैसे महत्वपूर्ण विभाग ने धन खर्च करने के मामले में सबसे अधिक कंजूसी दिखाई है। लोनिवि को पुल और सड़क निर्माण के लिए जिला योजना के तहत सबसे अधिक 1,341 लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें से विभाग को 313 लाख रुपये जारी हुए हैं लेकिन विभाग केवल 75.87 लाख रुपये ही खर्च कर सका है। यह कुल बजट का 25 प्रतिशत है। समाज कल्याण विभाग ने 33.33 फीसदी और महिला कल्याण विभाग ने 31.25 प्रतिशत राशि खर्च की है। संवाद
विज्ञापन


बजट खर्च करने में पिछड़े प्रमुख विभाग
विभाग शासन से जारी जिला स्तर पर अवमुक्त खर्च प्रतिशत
लोनिवि 1,341.00 313.00 75.97 24.27
सिंचाई विभाग 226.00 111.29 25.00 22.46
समाज कल्याण 034.00 25.00 4.60 18.40
जल संस्थान 1,306.00 1,306.00 655.52 50.19
पशुपालन 228.00 75.00 47.71 63.61
ग्रामीण एवं लघु उद्योग 13.00 4.00 1.97 49.27
वन विभाग 38.00 12.00 5.48 45.67
युवा कल्याण 445.00 445.00 194.70 23.75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें