फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीणों ने की जल्द पेयजल लाइन ठीक कर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग

Wed, 29 May 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। विकासखंड के चितैलीगाड़, ककनर, सुंदर नौला, माधोनगर के ग्रामीणों ने जल्द पेयजल लाइन ठीक कर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से पेयजल योजना का हैड क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे जलापूर्ति ठप है। जल संस्थान योजना को ठीक करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा। प्रधान गोविंद सिंह, कैलाश पांडे, नारायण सिंह राणा, नंदन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त योजना ठीक न होने से उनके गांवों में जल संकट गहरा गया है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। कहा योजना क्षतिग्रस्त होने से उनके गांवों में पानी नहीं पहुंच पा रहा लेकिन जल संस्थान योजना को ठीक करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने जल्द योजना ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें