फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले को मिले दो विशेषज्ञ डॉक्टर, तीन का हुआ तबादला

Tue, 21 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों का दूसरे जनपदों में तबादला हो गया है, जबकि जिले को दो ही विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महिपाल मटियानी को स्थानांतरण थलीसैंण हुआ है। पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर आने वाले नए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष चौहान उनका स्थान लेंगे।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. दीप्ति चौहान को पीजी कोर्स पूरा होते ही टिहरी के बौराड़ी जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. अल्का नेगी तैनात होंगी, जिनका पौड़ी से यहां तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनलखे में तैनात डॉ. लता को भी पीजी कोर्स पूरा होेने के बाद स्थानांतरित कर दिया गया है। वह जिला अस्पताल गोपेश्वर में जनरल सर्जन के पद पर तैनात होंगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिले से तीन चिकित्सकों के तबादले हुए हैं, जबकि यहां दो ही भेजे गए हैं। कपकोट के बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण पहले हो चुका था। नई व्यवस्था होते ही उन्हें अवमुक्त किया जाएगा। संवाद

शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें