फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज और केमू की दो-दो बस सेवाएं प्रभावित

Fri, 31 May 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज और केमू की दो-दो बस सेवाओं का बृहस्पतिवार को संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को भी लंबे समय से बाधित बागेश्वर-मुनस्यारी और बारेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय के अनुसार स्टाफ और बसों की कमी के कारण दोनों बस सेवाएं बाधित हैं। रोडवेज डिपो की 15 में से तीन बस खराब हैं। दो बस चारधाम यात्रा में लगी हैं।
विज्ञापन

इधर, केमू स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हल्द्वानी-शामा और रानीखेत-ओगला बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। केमू स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि दोनों बस सेवाएं बसों के चारधाम यात्रा में लगे होने के कारण प्रभावित हुई हैं। बस सेवाओं का संचालन नहीं होने से यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें