कुंपुर लालकुर्ती में लावारिश जानवरों का जमावड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। कुंपुर लालकुर्ती क्षेत्र में तो लोग लावारिस जानवरों से खासे परेशान हैं। बुधवार की रात परेशान लोग क्षेत्र से लावारिस जानवरों को खदेड़कर एसडीएम कोर्ट परिसर में पहुंचा गए। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर इन लावारिस जानवरों को दूसरे सक्षम अधिकारी के आवासीय परिसर में छोड़ने की चेतावनी दी है।
कुंपुर क्षेत्र में लावारिस जानवरों से लोग काफी परेशान हैं। रात में लोग अपने घरों के आगे वाहनों को खड़ा करते हैं। रात में लावारिस साड़ व अन्य जानवर आपस में लड़ते रहते हैं, जो लोगों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। लावारिस जानवर अब तक यहां कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि छावनी परिषद इस संबंध में कुछ भी नहीं कर रही है। लावारिस जानवरों को गो सदन में नहीं भेजा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार की रात लावारिस जानवरों को यहां से खदेड़कर एसडीएम कार्यालय परिसर में पहुंचा दिया। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो इन्हें सक्षम अधिकारियों के आवासीय परिसर में पहुंचाया जाएगा। छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत ने कहा कि कैंट बोर्ड की बैठक में वह लावारिस जानवरों को गो सदन भेजने की मांग कर चुके हैं।