अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की माल रोड स्थित होटल सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि एक निजी कंपनी की दूरसंचार लाइन नाली तोड़कर बिछाई गई है। ऐसे में उचित निकासी न होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है और आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में लीसा दोहन कार्य शुरू करने के साथ विद्युत और पानी का बिल प्रतिमाह उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में स्थापित सीएचसी में वरिष्ठ नागरिकों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाना चाहिए। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी और संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया। संवाद