फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मासी सोमनाथ मेले में व्यवस्थाओं के लिए चर्चा

Sat, 03 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां मासी में 11 मई से शुरू होने वाले पांच दिनी सोमनाथ मेले की तैयारियों में सोमनाथ मंदिर कमेटी जुटी है। इसी क्रम में कमेटी का शिष्टमंडल उप जिलाधिकारी सुनील राज से मिला और मेले के दौरान सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओें के बाबत चर्चा की।
विज्ञापन


एसडीएम के समक्ष मेले के इंतजामों को लेकर गहन चर्चा हुई। कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था करवाने के साथ ही लोक निर्माण विभाग से मेलास्थल का समतलीकरण करवाने और सिंचाई विभाग के माध्यम से रामगंगा नदी पर अस्थायी पुल बनाकर भित्ति चित्र लगाए जाने और जल संस्थान से पानी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा निगम से संबंधित सुविधाएं दिए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही कमेटी की ओर से आमंत्रण पत्र एसडीएम को सौंपा। शिष्टमंडल में गोपाल दत्त मासीवाल, संतोष मासीवाल, चंदन रावत, शंकर जोशी, गिरधर बिष्ट, गिरीश चंद्र, जगदीश पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें