फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुमित्रानंदन पंत को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने कवि पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी रचनाओं और जीवन के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को इंटर कालेज गरुड़ में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि कवि पंत ने प्रकृति को बहुत ही करीब से देखा है और अपनी रचनाओं में शामिल किया है। उन्होंने कवि पंत को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता डाॅ. दीपा तिवारी ने कवि पंत की जीवनी के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कवि पंत की कविताओं का पाठ किया। मां भ्रामरी जन कल्याण समिति ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रतन सिंह किरमोलिया, नंदन सिंह अल्मिया, रमेश बृजवासी, जीत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें