फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा )। भतरौंजखान के रानीखेत और भिकियासैंण मोटर मार्गो के समीप स्थित आबादी वाले क्षेत्र में तीन दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। ठंड में लोग वाहनों में तीन से चार किमी दूर जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कोसी पंपिंग पेयजल योजना से रानीखेत और भिकियासैंण मोटर मार्गों के समीप आबादी क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है। पंपिंग योजना में आए दिन व्यवधान हो रहा है। बीते तीन दिनों से रानीखेत और भिकियासैंण मोटर मार्गों के समीप स्थित आबादी क्षेत्र में जलापूर्ति ठप है। इससे करीब 200 से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग चार से पांच किमी दूर जल स्रोतों से वाहनों के जरिए पानी ढोने को मजबूर हैं।
व्यापार संघ संरक्षक पूरन करगेती ने कहा कि कोसी पंपिंग पेयजल योजना में ऐसी दिक्कतें आए दिन आ रही हैं। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें