फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेज धूप से सिर और पेट दर्द का शिकार हो रहे हैं लोग

Wed, 24 Apr 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग सिर और पेट दर्द का शिकार हो रहे हैं। दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल, अल्मोड़़ा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में बच्चों से लेकर बुुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन


तपती धूप और गर्म हवाओं के कारण सिर और पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। शरीर में पानी की कमी से पेट के रोग और तेज धूप के कारण सिर दर्द की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 300 मरीजों में से 50 मरीज सिर और पेट दर्द के हैं। वही मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना 20 से 25 मरीज उपचार को रहे हैं।

खुली सामग्री का सेवन स्वास्थ्य पर पड़ रहा भारी

अल्मोड़ा। गर्मी के दिनों में कटे फटे फल, चाट, समोसा, तली चीजों, सड़कों के किनारे खुले में रखी खानपान सामग्री का सेवन करना स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। इससे पेट दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि तेज धूप के कारण सिर और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। इससे परेशान मरीज उपचार को आ रहे हैं। धूप में निकलते समय सिर को ढककर निकले। कपड़े भी फुल आस्तीन के पहन कर ही बाहर जाएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें