अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर जिले भर में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह छपवाने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। आरओ कार्यालयों के आसपास यूपी सहित कई अन्य स्थानों से आकर लोग पोस्टर बैनर बैच रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट में दूसरे चरण के चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। कम समय होने के कारण प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह छपवाने में दिक्कत हो रही है। पहले ही प्रिंटिंग प्रेस में बैनर, पोस्टर छपवाने की काफी डिमांड है। ऐसे में ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रचार सामग्री छपवाने में दिक्कत हो रही है। उनकी दिक्कतों का समाधान यूपी के विभिन्न शहरों से आकर चुनाव चिन्ह बेचने वालों ने दूर कर दी है। प्रत्येक विकासखंड के आरओ कार्यालय से कुछ दूरी पर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित चुनाव चिन्ह छपवाकर बेचा जा रहा है। प्रत्याशी भी खुलकर प्रचार और प्रसार सामग्री खरीद रहे हैं।