फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माल रोड पर तेज गति से चल रहे वाहनों से लोगों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर के मुख्य माल रोड पर चालक तेज गति और लापरवाही से चल रहे हैं। रफ्तार इतनी तेज रहती है कि हादसे का खतरा बना रहता है। वाहन चालक इस माह अब तक 15 से अधिक लोगों को टक्कर मार चुके हैं।

नगर के माल रोड पर यातायात का काफी दबाव रहता है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे, कर्मचारी सहित अन्य लोग आवाजाही करते हैं। नगर में घूमने आने वाले पर्यटक भी इस मार्ग में टहलते हैं। भीड़भाड़ वाली इस सड़क में वाहनों की गति पर लगाम नहीं है। दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक काफी तेज स्पीड में वाहन चलाते हैं। यदि आपने खुद को नहीं संभाला तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। खासकर दोपहिया चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बचती है। लोग सड़क किनारे पैदल चलते हैं तो तेज गति से चल रहे वाहन उन्हें टक्कर मार देते हैं। जब तक व्यक्ति संभलता है तब तक चालक वहां से भाग निकल जाता है। यातायात प्रभारी हयात सिंह ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर चालकों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें