फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को छोड़ने से लोग भड़के

विज्ञापन
चार आरोपियों को छोड़ने पर सोमेश्वर में नारेबाजी करते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। केमू की बस में सवार एक महिला से सरेआम मंगलसूत्र छीनने का प्रयास करने के बाद पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरोह के चार लोगों को छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के लोग भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को हल्द्वानी से केमू की बस संख्या यूके-04-टीए-1461 में हल्द्वानी से सवार होकर आ रही एक महिला के बगल में बैठे संदिग्ध व्यक्ति ने महिला के गले में पहना मंगलसूत्र खींचने का प्रयास किया। जिसमें वह सफल नहीं हो सका।
महिला के चिल्लाने पर आरोपी अपने चार अन्य साथियों सहित बस से उतरकर फरार हो गया। बाद में महिला ने थाने पहुंचकर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने पांचों की शिनाख्त भी कर ली थी।
विज्ञापन

इधर पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में मो. तहसीम पुत्र मो. तमीज निवासी कुम्हरुवा जिला पूर्णिया बिहार को धारा 356/501 के तहत गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर चार आरोपियों को छोड़ने की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग भड़क गए। लोग नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों को छोड़ दिया गया जबकि महिला का मंगलसूत्र छीनने का प्रयास करने के बाद पांचों एक साथ ही भागे थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पांचों लोग शामिल हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, मोहन दोसाद, नरेंद्र सिंह नयाल, राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, भूपाल मेहरा, भुवन पांडे, दिलीप रौतेला, दिवान सिंह, नरेंद्र नेगी, नारायण सिंह कैड़ा, उमेद मेहरा, सुंदर राणा, बालम मेहरा, बलवंत आर्या, देवेंद्र दोसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें