फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीसी असांविधानिक और जनविरोधी : मैखुरी

Tue, 22 Apr 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर खुली चर्चा के लिए किसान महासभा और भाकपा (माले) ने एक गोष्ठी आयोजित की। मुख्य वक्ता भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने यूसीसी को असांविधानिक, जनविरोधी, अल्पसंख्यक और महिला विरोधी बताते हुए कहा कि सूबे की जनता को इसका खुलकर बहिष्कार करना चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देने के लिए इस कानून का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जान बूझकर यूसीसी जैसा कानून थोपा है, ताकि जनता उलझी रहे। उत्तराखण्ड गवर्मेंट पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि देश में भाजपा सरकार आने के बाद देश का लोकतंत्र और देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। राज्य आंदोलनकारी आनंद नाथ व भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य श्याम सिंह ने भी यूसीसी की पुरजोर खिलाफत की। गोष्ठी में प्रभा अधिकारी, डाॅ. बीडी. सती, किशन सिंह मेहता, देवी दत्त लखचौरा, आनंद प्रकाश लखचौरा, बालम सिंह बिष्ट, भोले शंकर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


————
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें