फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद, चार हजार की आबादी परेशान

Wed, 19 Jul 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में बंद सड़कों ने लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। जिले में इस समय तीन सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही थमने से चार हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
जिले में बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से पैसिया-पीपना -झीपा-टनल, बाजखेत-तुराचौरा-भैसोडी, दन्या-डसीली सड़कें बंद हैं। जगह-जगह मलबा जमा होने से वाहनों की आवाजाही इन सड़कों पर पूरी तरह ठप है और 10 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। ऐसे में यहां की चार हजार से अधिक की आबादी बुरी तरह परेशान है। ग्रामीण किसी तरह उपचार और दैनिक जरूरत के सामान के लिए जान जोखिम में डालकर अस्पताल और बाजार पहुंच रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। जेसीबी मलबा हटाने में जुटी हैं। जल्द ही सड़कों पर आवाजाही शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा में झमाझम बारिश
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न हिस्सों में बीते सोमवार देर रात से बारिश शुरू हुई जो मंगलवार तक जारी रही। झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। विद्यार्थियों को भी छाता के सहारे स्कूल और घर आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।




फोटो- 18 एएलएम 04 पी- पैसिया-पीपना-झीपा-टनल सड़क पर जमा पानी की निकासी में जुटी जेसीबी। संवाद
फोटो- 18 एएलएम 05 पी-अल्मोड़ा के मालरोड में इस तरह छाता के सहारे आवाजाही करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें