रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को छावनी परिषद से अलग कर नगर पालिका बनाने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सिविल एरिया के लोग छावनी परिषद के जटिल कानूनों से परेशान हैं। समिति ने सीएम से मुलाकात करने के साथ बाजार बंद, मशाल जुलूस निकाल कर अपना रोष जताया लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं होने पर सदस्य पिछले 162 दिन से धरने पर बैठे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर खजान पांडेय, अगस्त लाल साह, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, खजान जोशी, गिरीश भगत, हरीश मैनाली आदि मौजूद रहे। संवाद