फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण में तहसील परिसर में धरने पर डटे हैं पेंशनर

विज्ञापन
भिकियासैंण तहसील परिसर में धरने पर बैठे पेंशनर्स। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले पेंशनरों ने मंगलवार को भी भिकियासैंण तहसील परिसर में धरना दिया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने सोमवार को अल्मोड़ा आने पर मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य बीमा योजना गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने के लिए समिति गठित करने संबंधी घोषणा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोल्डन कार्ड के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाने का बयान दिया है, जो निंदनीय है। संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि राज्य सरकार का कार्यकाल मात्र चार महीने ही बचा है। इस समिति की रिपोर्ट आने तक सरकार का कार्यकाल भी समाप्त हो सकता है। इसलिए जनगीत गाते हुए सभी पेंशनरों ने समिति गठित करने की कड़ी निंदा की।
तय हुआ कि सभी विकासखंडों के पेंशनरों की बैठक बुलाकर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन के सचिव भगवंत सिंह बंगारी, अंबा दत्त बलौदी, बालम सिंह बिष्ट, शोबन सिंह मावड़ी, जीडी जोशी, राम सिंह बिष्ट, एमएस नेगी, कुंदन सिंह बिष्ट, जीडी शर्मा, मदन सिंह नेगी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें