फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला और महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ बैठक में गए, मरीज बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला और महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों के बैठक में बाहर जाने से ओपीडी ठप रही। उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कई मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे उनकी फजीहत हुई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत और महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी नैनीताल बैठक में गए हैं। दोनों चिकित्सकों के जाने से अस्पताल में बुधवार को ओपीडी नहीं हो सकी। लमगड़ा, ताकुला, हवालबाग, धौलादेवी, भैंसियाछाना आदि विकासखंडों के विभिन्न गांवों से अभिभावक बीमार बच्चों को दिखाने के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्हें जानकारी हुई कि आज बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इस कारण कुछ मरीज बैरंग लौटे तो कई मरीजों ने पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल की दौड़ लगाई। वहां भी भीड़ रही। इस कारण मरीजों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं अस्पताल में बुधवार को कुल ओपीडी 350 रही।

-

बोले लोग

बीमार बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचा लेकिन यहां बाल रोग विशेषज्ञ न होने से काफी दिक्कतें हुईं। धूप में बेस अस्पताल जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। वहां भी भीड़ होने के कारण इंतजार करना पड़ा। -मोहित सिंह, लमगड़ा (अल्मोड़ा)
विज्ञापन

-

बच्चे का पेट दर्द हो रहा था। दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचा तो यहां चिकित्सक नहीं थे। इस कारण बेस अस्पताल जाना पड़ा। आने-जाने में काफी दिक्कत हुई और काफी समय भी बर्बाद हुआ। -सुरेंद्र मेहता, हवालबाग (अल्मोड़ा)
-
कोट
जिला और महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ ट्रेनिंग में नैनीताल गए हैं। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें