फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में मुफ्त राशन योजना का लाभ नही ले पा रहे हैं प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। केंद्र सरकार ने कार्ड विहीन प्रवासियों को मुफ्त राशन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना शुरू की है लेकिन इसके बारे में लोगों को पूरी जानकारी न होने से लोग उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। चौखुटिया में ही पहुंचे 600 क्विंटल चावल में से सिर्फ 31 क्विंटल चावल ही बांटा जा सका जबकि कुछ लोगों ने आवेदन करने के बावजूद राशन न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत उन प्रवासियों को मुफ्त राशन मिलना है, जिनका देश में कहीं भी राशन कार्ड नहीं है। इसके तहत प्रति सदस्य प्रति माह पांच किलो के हिसाब से चावल और प्रति परिवार एक किलो के हिसाब से चना दिया जाना है। योजना में नगरीय क्षेत्र में राजस्व उपनिरीक्षक और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रमाण पत्र दिया जाना है। आवेदन, प्रमाण पत्र मिलने के बाद एएफजीआई अपने कंप्यूटर में क्रॉस चेकिंग के बाद संबंधित व्यक्ति को पास के राशन विक्रेता की दुकान से राशन जारी किया जाता है।
-हमारा चार लोगों का परिवार है। हम दिल्ली से अपने गांव 15 मई को पहुंच गए थे लेकिन आज दिन तक हमें किसी तरह का कोई राशन नहीं मिल पाया है। हमारा कोई राशन कार्ड भी नहीं बना है। योजना का सही तरीके प्रचार-प्रसार न होने से भी यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

-जगत सिंह मनराल, भैल्टगांव
- मैं दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता हूं। पहले दिल्ली में राशन कार्ड बना था। बाद में वह राशन कार्ड रद्द हो गया। अब हमारे पास कोई राशन कार्ड नहीं है। आवेदन करने के बावजूद मुफ्त राशन योजना के तहत हमें राशन नहीं मिल पाया है। -पान सिंह उर्फ प्रताप सिंह, भैल्टगांव
-चौखुटिया में 600 क्विंटल चावल और 40 क्विंटल चना पहुंचा है। इसमें से अब दो माह का 313 प्रवासियों को सिर्फ 31.30 क्विंटल चावल और करीब सवा दो क्विंटल चना ही उठ सका है। बाकी राशन गोदाम में रखा है। - राजेंद्र पांडे, एएफजीआई चौखुटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें