गरुड़ (बागेश्वर)। साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रेरकों और सह प्रेरकों का 16 माह के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान होगा। खंड शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि शासन से प्रेरकों और सह प्रेरकों के लंबित मानदेय के भुगतान के लिए विभाग को धन अवमुक्त हो चुका है। बताया कि अधिकतर प्रेरकों ने साक्षर भारत कार्यक्रम के अभिलेख लोक शिक्षा केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आज तक जमा नहीं किए है। जिन प्रेरकों ने अभिलेख जमा नहीं किए है, वह शीघ्र अभिलेख जमा करें। तभी उन्हें लंबित मानदेय का भुगतान किया जाएगा।