फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग बनाकर दी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
उजाला ब्यूरो रानीखेत, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अदिति द्वारा तैयार की गई दिवंगत प्रधानमंत्री की पेंटिं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर नहीं थम रहा है। लोगों ने अपने-अपने तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर निवासी छात्रा अदिति रस्तोगी ने दिवंगत प्रधानमंत्री की पेंटिंग तैयार कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
विज्ञापन


श्रीधर गंज निवासी व्यापारी सुनील रस्तोगी की पुत्री अदिति रस्तोगी को पेंटिंग्स का बचपन से ही शौक रहा है। उनकी कई पेंटिंग्स प्रदर्शनियों में भी लग चुकी हैं। वह वर्तमान में आर्केटेक्चर की कोचिंग भी कर रही हैं। इधर चिलियानौला के वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन शर्मा, रोहित शर्मा, जोगेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी, बीडीसी सदस्य मदन कुवार्बी, संदीप पाठक, एडवोकेट निकेत जोशी सहित तमाम लोगों ने भी स्व. बाजपेयी के निधन पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें