फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेरगांव की पायल राष्ट्रीय एथलेटिक्स में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड के जीआईसी मेरगांव की छात्रा पायल मेर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। 28 से 30 अक्तूबर तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पायल ने सब जूनियर वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पायल की उपलब्धि पर खंड शिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, प्रधानाचार्य संदीप कुमार टम्टा, ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद कुमार, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट ने खुशी जताई है। पायल मेर के पिता हरीश मेर ने प्रधानाचार्य संदीप कुमार टम्टा, व्यायाम शिक्षक राकेश चंद्र का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें