फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में जन औषधि केंद्र खुलने का रास्ता साफ, जनता को मिलेगी राहत

विज्ञापन
रानीखेत में चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक लेते डिप्टी सीएमओ। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत सहित पूरे उपमंडल क्षेत्र के लोगों को अब जन औषधि केंद्र की सौगात मिलने की उम्मीद है। रानीखेत राजकीय अस्पताल परिसर में केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि यह केंद्र कई साल पहले अस्तित्व में आ जाता, लेकिन परिसर में संचालित एक निजी मेडिकल स्टोर अड़ंगा बना हुआ था। कई साल मामला कोर्ट में चला अब फैसला अस्पताल के हक में आ गया है। मेडिकल स्टोर बंद हो गया है। चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक में औषधि केंद्र के संचालन को लेकर व्यापक विचार-विमर्श भी हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि रानीखेत राजकीय अस्पताल में रानीखेत के अलावा उपमंडल क्षेत्र के अलावा गैरसैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट, स्याल्दे, सराईखेत सहित तमाम दूर दराज के क्षेत्रों से रोगी पहुंचते हैं। लेकिन इतने बड़े अस्पताल में आज तक जन औषधि केंद्र का संचालन नहीं हो सका है। बताया गया है कि दो साल पहले ही यहां जन औषधि केंद्र स्वीकृत हो गया था।
चिकित्सालय परिसर में स्थल का चयन हुआ, लेकिन जिस स्थान पर औषधि केंद्र स्थल का चयन हुआ, वहां पर एक निजी मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था, जिस कारण केंद्र नहीं खुल सका। मामले को अस्पताल प्रशासन ने न्यायालय के सम्मुख उठाया, तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इधर, अब न्यायालय का फैसला चिकित्सालय प्रशासन के पक्ष में आया है और स्टे की अवधि भी समाप्त हो गई है। अब मेडिकल स्टोर बंद हो गया है। जिससे जन औषधि केंद्र खुलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें