फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक डॉक्टर अवकाश और दो ऑपरेशन पर रहने से मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक डॉक्टर के अवकाश और दो डॉक्टर के ऑपरेशन में होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में 650 मरीज उपचार कराने पहुंचे। डॉक्टर कक्ष के बार मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मौसम में आए उतार चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही हैं। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ आपरेशन पर थे। इस कारण ओपीडी नहीं हो सकी। चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थे। इस कारण हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी समेत अन्य विकासखंडों के विभिन्न गांवों से उपचार को पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।

मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। तेज धूप में इधर से उधर भटकने पर उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पतालों के चक्कर लगाने पर दूरस्थ गांवों से आए मरीजों और तीमारदारों को अधिक परेशानी हुई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश आपरेशन पर थे जबकि डॉ. पीके मेहता ने मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें