फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिजिशियन न होने से मरीज परेशान, लगाई पांच किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजिशियन के अवकाश पर रहने और एक डॉक्टर के कैंप में ड्यूटी पर जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे उन्हें दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के दो अस्थि रोग विशेषज्ञों में से डॉ. अविनाश ऑपरेशन पर थे। डाॅ. पीके मेहता कैंप ड्यूटी पर गए थे। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल भी ऑपरेशन पर थे और फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या अवकाश पर थे। इस कारण हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना समेत अन्य विकासखंडों से पहुंचे बुखार, खांसी जुकाम के मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे जहां उनका समय बर्बाद हुआ वहीं उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में ओपीडी 572 रही। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन अवकाश पर हैं।
उपचार के लिए जिला अस्पताल आया था लेकिन यहां आकर मालूम हुआ कि आज फिजिशियन नहीं है। ऐसे में उपचार के लिए दिक्कतों से जूझना पड़ा। अब दूसरे अस्पताल में उपचार कराऊंगा। -यशपाल पांडे, अल्मोड़ा
विज्ञापन

बुखार आने पर उपचार के लिए अस्पताल आया लेकिन यहां संबंधित डाॅक्टर नहीं मिले। इस कारण दूसरे अस्पताल में उपचार कराने जाना पड़ा। इससे परेशानी से जूझना पड़ा। -सुरेश आर्या, अल्मोड़ा
अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारू, 30 ने कराई जांच

कपकोट(बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा मंगलवार को सुचारू हो गई। सोमवार को सोनोलॉजिस्ट के नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके थे। इसके कारण कई मरीजों को इंतजार करना पड़ा था। सेवा बहाल होने के बाद मंगलवार को 30 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सोनोलॉजिस्ट डॉ आनंद बसवाल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने वालों में गर्भवतियों की संख्या सबसे अधिक रही। सीएचसी में प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं ओपीडी में डॉ. प्रतीक ने मरीजों का उपचार किया। मंगलवार को ओपीडी में करीब 100 मरीज पहुंचे।
शिविर में हुई 182 मरीजों की निशुल्क जांच



अल्मोड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 182 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। मरीजों को दवा भी वितरित की गई। शिविर में अस्थि रोग के 41 मरीज, ईएनटी के नौ, स्त्री रोग के 11, आयुष के 40, नेत्र रोग के 49,बाल रोग के 32 मरीजों की जांच की गई। 115 मरीजों के छाती का एक्सरे किया गया। शिविर के दौरान टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग (विकलांग) प्रमाणपत्र भी बनाए गए। शिविर में भैंसियाछाना ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपक पंत, डॉ. संदीप, डॉ. अदिति, उमेश जोशी, नेहा चंद, नैना, चंद्रा , हेमा बिष्ट, ममता रानी, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें