फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में छह वेंटिलेटर वाले आईसीयू वार्ड में मरीजों को सुविधा मिलना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में छह बेड वाले वेंटिलेटर और आईसीयू की सुविधा शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रामगोपाल नौटियाल ने बताया कि छह वेंटिलेटर लगाने का काम शनिवार को पूरा होने के बाद इसे चालू भी कर दिया गया है। अब गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर की सुविधा के लिए बाहर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड शुरू होने से कोरोना मरीजों के साथ ही अन्य सभी रोगियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 25 वेंटिलेटर मंजूर किए हैं। यह वेंटिलेटर बीते दिनों अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन वे टिंलेटर फिट करने पहुंची टीम को बीते दिनों गढ़वाल मंडल जाना पड़ा। जिससे इन्हें लगाने का काम लटक गया था। इधर शुक्रवार को इंजीनियरों की टीम अल्मोड़ा पहुंची और शनिवार को अस्पताल में छह वेंटिलेटर लगाने का काम पूरा हो गया।
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.आरजी नौटियाल ने बताया कि बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की लाइन पहले से ही लगी हुई है और अब छह वेंटिलेटर और आईसीयू की सुविधा वाले वार्ड को चालू कर दिया गया है। अब गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर की जरूरत होने पर बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। खास तौर पर करोना मरीजों के लिए भी इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य 19 वेंटिलेटर लगाने के लिए फिलहाल जगह उपलब्ध नहीं है। इसके लिए स्थान तैयार हो जाने के बाद अन्य वेंटिलेटर भी फिट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें