फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों और सेंटरों में मरीजों को मिले शुद्ध और पौष्टिक खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में कोविड मरीजों को बासी और दुर्गंध युक्त खाना परोसने का वीडियो वायर होने के बाद बुधवार को कांग्रेस के शिष्टमंडल ने अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। शिष्टमंडल ने जिले में बनाए गए कोविड अस्पतालों और सेंटरों मेें भर्ती कोरोना मरीजों को शुद्ध और पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि गत दिवस बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित रोगियों का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अस्पताल प्रशासन पर बासी और दुर्गंध युक्त खाना देने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में अस्पताल की अव्यवस्थाएं साफ दिख रही हैं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मरीजों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं करा पाना प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतैला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पारितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, कार्तिक साह, जमन सिंह बिष्ट, फाकिर खान, अंकुर कांडपाल आदि शामिल रहे। इधर हवालबाग के पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने भी बेस अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। युकां जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यदि प्रशासन मरीजों को पौष्टिक आहार देने में असमर्थ है तो अनुमति मिलने पर युकां मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें