फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी लिफ्ट खराब होने से रोगी हलकान

विज्ञापन
लिफ्ट खराब होने पर स्ट्रेचर से रोगी को सीढ़ी के रास्ते अस्पताल ले जाते तीमारदार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लंबे समय से खराब लिफ्ट को सही नहीं कराया गया है। इससे अस्पताल आने वाले रोगियों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों और स्टाफ की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट काफी लंबे समय से खराब है। लिफ्ट का संचालन नहीं होने से रोगियों और तीमारदारों को सीढ़ियों के रास्ते अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। कई बार गंभीर रोगियों को तीमारदार स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण लिफ्ट का संचालन ठप है। बाहरी जिले से तकनीशियन बुलाया गया था लेकिन लॉकडाउन के चलते वह नहीं आ पा रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद खराब लिफ्ट ठीक होने की उम्मीद है। उधर बेस अस्पताल में ओपीडी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश को दोबारा बेस अस्पताल अटैच किया गया है। अब जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का काम एक रेडियोलॉजिस्ट के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें