फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथुली गांव में घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Tue, 11 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिमोली (पथुली) गांव में एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। घर के लोग उस वक्त रामलीला देखने गए थे। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिमोली ग्राम पंचायत के पथुली गांव निवासी दीप चंद्र पांडे का परिवार सोमवार देर सायं पास ही में रामलीला देखने गए थे और उनकी पुत्री पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी।
विज्ञापन


जब वह घर लौट रही थी तो मकान से धुआं उठते देखा, उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना अग्निशमन केंद्र और राजस्व विभाग को भी दी गई, लेकिन इनके पहुंचने तक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। भवन स्वामी दीप चंद्र पांडे के अनुसार घर के अंदर नकदी, गहने, कपड़े, टीवी, फर्नीचर आदि जल कर राख हो गए। इधर उप राजस्व निरीक्षक भूपाल गिरि ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो: 11 आरकेटी 03पी: पथुली गांव में घर से उठती आग की लपटें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें