फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मार्ग पर छह लाख से होगा पैच वर्क

Mon, 30 Mar 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी कठपुड़ियाछीना-सेराघाट सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क गड्ढा मुक्ति का निर्णय लिया है। विभाग ने इसके लिए छह लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब विभाग छह लाख की लागत से सड़क के किमी एक से 16 तक के हिस्से को दुरुस्त करेगा जो बारिश या रख-रखाव के अभाव में खराब हो चुके थे। इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
सड़क मार्ग से क्षेत्र के कई लोग रोजमर्रा के काम से जिला मुख्यालय और पिथौरागए़ जिले के सेराघाट पहुंचते हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब विभाग की इस पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन



कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मार्ग की स्थिति को सुधारने के लिए छह लाख रुपये की स्वीकृति मिल है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क को जल्द सुरक्षित और सुगम बनाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन



- संजय कुमार पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें